लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पचमढ़ी में भव्य स्वागत, कांग्रेसजनों में उत्साह
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का शनिवार को पचमढ़ी आगमन हुआ। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Pachmarhi (Narmadapuram): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का शनिवार को पचमढ़ी आगमन हुआ। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी ने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
राहुल गांधी के स्वागत के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक संजय शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, और पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेलीपैड पर मौजूद रहे।
राहुल गांधी के आगमन से पचमढ़ी क्षेत्र में राजनीतिक माहौल में जोश देखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उनके दर्शन को लेकर भारी उत्साह नजर आया।







