लोधी समाज की बैठक संपन्न, अवंतीबाई बलिदान दिवस व सामूहिक विवाह सम्मेलन की तिथि तय

गाडरवारा/सालीचौका। क्षेत्रीय रानी अवंतीबाई लोधी समिति की बैठक रविवार को सालीचौका स्थित राम जानकी मंदिर सालीचौका में आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न ग्रामों के प्रमुखों की उपस्थिति रही।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 मार्च से 30 मार्च के बीच रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत अर्जुन गांव खिरिया में किया जाएगा।
इसके अलावा सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता जताई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर पोड़ार चौराहा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा।
बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, अधिकाधिक सहभागिता और कार्यक्रमों की भव्यता को लेकर भी चर्चा की गई।







