क्राइममध्य प्रदेश

करेली में चार दुकानों के ताले टूटे, नकदी चोरी; धमकी भरा पत्र मिलने से मचा हड़कंप

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में चार दुकानों में चोरी, नकदी उड़ाई गई। एक दुकान में धमकी भरा पत्र मिलने से व्यापारियों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी।

नरसिंहपुर। जिले के करेली थाना क्षेत्र में बीती रात हुई चोरी की वारदात ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल बना दिया है। अज्ञात चोरों ने बाजार क्षेत्र में चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी पर हाथ साफ किया, वहीं एक दुकान में धमकी भरा पत्र मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाया। प्रत्येक दुकान से करीब 2 हजार से 15 हजार रुपए तक की नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। खास बात यह रही कि एक दुकान में चोरों द्वारा हिंदी में लिखा गया संदिग्ध पत्र छोड़ा गया, जिसमें अभद्र भाषा के साथ धमकी के शब्द लिखे होने की चर्चा है। इस पत्र के सामने आने के बाद पूरे करेली क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल बन गया है।

व्यापारियों में दहशत, सुरक्षा की मांग तेज

घटना के बाद दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि हाल के महीनों में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे व्यापार करना असुरक्षित होता जा रहा है।

दुकानदार प्रदीप साहू ने बताया कि उनकी किसी से व्यक्तिगत रंजिश नहीं है, इसके बावजूद उनकी दुकान का ताला तोड़ा गया और धमकी भरा पत्र छोड़ा गया, जिससे वे मानसिक रूप से भयभीत हैं। वहीं आकाश साहू सहित अन्य व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में स्थायी पुलिस गश्त और निगरानी की मांग की है।

करेली चार दुकानों में चोरी

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, सभी पहलुओं की जांच

थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी में केवल नकदी ले जाना और अन्य सामान छोड़ देना भी जांच का अहम बिंदु है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह घटना स्थानीय गिरोह, आपसी विवाद या किसी अन्य कारण से जुड़ी है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं से चिंता

नरसिंहपुर जिले में बीते कुछ समय से चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है। करेली क्षेत्र में पहले भी चोरी के मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद पुलिस द्वारा गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, ताजा घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

स्थानीय लोगों और व्यापारियों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस भय के माहौल को समाप्त करेगी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!