कलेक्टर महोदया को साहित्यकार सुशील शर्मा ने भेंट कीं अपनी प्रमुख कृतियाँ

गाडरवारा। आज नगर के वरिष्ठ साहित्यकार सुशील शर्मा, प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, गाडरवारा, द्वारा कलेक्टर महोदया को अपनी महत्वपूर्ण साहित्यिक कृतियाँ सादर भेंट की गईं। इस अवसर पर उन्होंने अपने लेखन के मूल उद्देश्य, सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक यात्रा से कलेक्टर महोदया को अवगत कराया।
भेंट की गई पुस्तकों में गोविंद गीत, आधुनिक बुद्ध ओशो, सीता की आत्मकथा, अकेलेपन से उजाले तक, टाटपट्टी के डिजिटल सपने तथा पलकों पर ठहरा आकाश शामिल हैं। ये कृतियाँ आध्यात्म, दर्शन, नारी विमर्श, समकालीन शिक्षा, सामाजिक संवेदना और काव्यात्मक अनुभूतियों को विविध आयामों में प्रस्तुत करती हैं।
कलेक्टर महोदया ने पुस्तकों की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य समाज को नई दृष्टि देता है और ऐसे सृजनात्मक प्रयास प्रेरणादायी हैं। उन्होंने लेखक सुशील शर्मा को उनके साहित्यिक योगदान के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण साहित्यिक संवाद का वातावरण रहा तथा सुशील शर्मा ने कलेक्टर महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया।







