गाडरवारा के सूखाखेरी में 10 मार्च को होगी किसान चौपाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे संबोधन
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के सूखाखेरी में 10 मार्च को किसान चौपाल आयोजित होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार किसानों से संवाद करेंगे।

नरसिंहपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में सुनीता पटेल ने केंद्र सरकार पर किसानों, युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के सामने झुककर ऐसी डील की है जिससे देश के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है और इसके दूरगामी परिणाम देश को भुगतने पड़ सकते हैं।
बैठक में जानकारी दी गई कि 10 मार्च को जीतू पटवारी (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) और उमंग सिंघार (नेता प्रतिपक्ष) गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के सूखाखेरी गांव में दोपहर 12 बजे किसान चौपाल को संबोधित करेंगे।
कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल ने बताया कि दोनों वरिष्ठ नेता किसान चौपाल में किसानों की समस्याएं सुनेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। उन्होंने जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में 10 मार्च को सूखाखेरी पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व विधायक सुनील जायसवाल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत जी, वरिष्ठ नेता लाखन पटेल जी, ब्लॉक अध्यक्ष धनीराम पटेल जी, मनीष साहू जी, द्वारका राजपूत जी, सतीश सैनी जी, अरविंद पटेल जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष छोटराजा कौरव जी, अमित गोलू राय जी, ईशान राय जी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष कंछेदी पटेल जी, मनीष कौरव जी, पार्षद रुद्रेश तिवारी जी, अस्सू नेमा जी, बॉबी खान जी, अमन चौरसिया जी, आशीष राजवैद्य जी, देवेंद्र शुक्ला जी, अतुल चौरसिया जी, राजेंद्र नेमा जी, श्रीमती विमला ठाकुर जी, श्रीमती सुशीला दुबे जी, श्रीमती कविता दुबे जी, श्रीमती रेखा डहरिया जी, श्रीमती अंकुर बटरी जी, नीलेश जाट जी, अंकुर बटरी जी गब्बर नौरिया जी, सौरभ रिछारिया जी, प्रियंक दीक्षित जी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी करने के निर्देश दिए।







