खेल

खेलो एमपी यूथ गेम्स: गाडरवारा के एंजिल प्रताप सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, जिले का नाम किया रोशन

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025 में गाडरवारा के एंजिल प्रताप सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नरसिंहपुर जिले का नाम रोशन किया।

गाडरवारा। मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन 30 दिसंबर को नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में संपन्न हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नरसिंहपुर जिले के मार्शल आर्ट एकेडमी, गाडरवारा से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में नरसिंहपुर जिले की ओर से खेलते हुए एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल इतिहास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।

कोच और खिलाड़ियों की रही अहम भूमिका

इस प्रतियोगिता में

  • एंजिल प्रताप सिंह कौरव,
  • नमामि भट्ट
    ने प्रतिभागी के रूप में सहभागिता की, वहीं
  • नवनीत भट्ट ने कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

खेल जगत में खुशी की लहर

एंजिल की इस सफलता पर
कोच नवनीत भट्ट,
प्रिया पंड्या,
संचालक गिरिराज जी,
ताइक्वांडो क्लब के सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने एंजिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर अभ्यास और समर्पण की सराहना की।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!