मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सालीचौका में कायाकल्प पियर एसेसमेंट सर्वे संपन्न

स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और गुणवत्ता प्रबंधन का किया गया निरीक्षण

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका, नरसिंहपुर।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सालीचौका में गत दिवस कायाकल्प पियर एसेसमेंट के अंतर्गत निरीक्षण किया गया। यह सर्वे डॉ. जे. सर्वे एवं साधना बघेल (एसेसर) द्वारा किया गया, जिसमें अस्पताल की व्यवस्थाओं का कायाकल्प मापदंडों के अनुसार मूल्यांकन किया गया।

विभिन्न विभागों का किया गया निरीक्षण

एसेसर टीम ने निरीक्षण के दौरान

  • प्रसव कक्ष,
  • ओपीडी,
  • दवा वितरण कक्ष,
  • पट्टी बंधन कक्ष,
  • हर्बल गार्डन,
  • ऑपरेशन थिएटर (ओटी),
  • इंजेक्शन कक्ष,
  • एएनसी कक्ष,
  • आकस्मिक चिकित्सा कक्ष
    का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण और गुणवत्ता प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

फाइलों का अवलोकन, सुधार के निर्देश

टीम द्वारा समस्त आरआर (रिकॉर्ड रजिस्टर) पॉइंट्स पर फाइलों का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कायाकल्प मानकों के अनुरूप कार्य करने, सतत सुधार बनाए रखने तथा गुणवत्ता और स्वच्छता में निरंतरता रखने के महत्वपूर्ण सुझाव व निर्देश दिए गए।

पहले ही प्राप्त कर चुका है कायाकल्प प्रमाणपत्र

गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सालीचौका वर्ष 2023 में कायाकल्प प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुका है। निरीक्षण से पूर्व पूरे अस्पताल परिसर को सुसज्जित एवं स्वच्छ रूप से तैयार किया गया था।

अधिकारियों व स्टाफ की रही उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान

  • मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल पटेल,
  • डॉ. निखिल संगोटिया,
  • डॉ. कंचन गुप्ता,
  • नेत्र चिकित्सा सहायक वीरेंद्र खत्री,
  • समस्त नर्सिंग ऑफिसर्स,
  • पवन मेहरा, आनंद तिवारी सहित समस्त अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।

एसेसर ने की प्रशंसा

निरीक्षण उपरांत एसेसर टीम ने कायाकल्प के तहत किए गए प्रयासों की सराहना की और अस्पताल प्रबंधन को इसी प्रकार मानकों का पालन करते हुए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!