मध्य प्रदेश

सिविल अस्पताल गाडरवारा में ‘कायाकल्प’ फाइनल असेसमेंट, विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण

गाडरवारा के सिविल अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत फाइनल असेसमेंट किया गया। सीहोर और नरसिंहपुर की विशेषज्ञ टीम ने ओपीडी, मैटरनिटी वार्ड, पैथोलॉजी और अन्य विभागों का निरीक्षण किया।

गाडरवारा। सिविल अस्पताल गाडरवारा में गुरुवार (05 मार्च 2026) को कायाकल्प योजना के अंतर्गत फाइनल असेसमेंट किया गया। यह निरीक्षण नरसिंहपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न विभागों की व्यवस्था, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।

विशेषज्ञ टीम ने किया विस्तृत निरीक्षण

फाइनल असेसमेंट के लिए गठित टीम में डॉ. सुधीर डेहरिया (सीएमएचओ, सीहोर), सुमन सनोडिया (डीक्यूएम) और निमेषु साहू (डीक्यूएम, नरसिंहपुर) शामिल रहे।

टीम ने अस्पताल के ओपीडी कक्ष क्रमांक 2, महिला ओपीडी, ड्रेसिंग रूम, दंत विभाग, नेत्र विभाग, ऑपरेशन थियेटर, मैटरनिटी वार्ड, मुख्य औषधि भंडार, पैथोलॉजी लैब और डायलिसिस यूनिट सहित अन्य विभागों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित दस्तावेजों व रिकॉर्ड की भी जांच की।

अस्पताल प्रशासन और स्टाफ रहा मौजूद

इस दौरान सिविल अस्पताल गाडरवारा के प्रभारी अधीक्षक डॉ. उपेंद्र वस्त्रकार, कायाकल्प नोडल अधिकारी डॉ. त्रिभुवन सिंह कौरव तथा डॉ. आशुतोष मेहता सहित समस्त सहायक नोडल अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर और अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।

नर्सिंग ऑफिसर प्रभारी सुनीता शर्मा, नारायण सिंह पटेल, उत्तम सिंह पटेल, हेमत सिंह राजपूत, कमलेश कुरचानिया, गिरीश मेहरा, मेघराज राजपूत, राजेश भाटी, संतोष साहू सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहा।

स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर दिया गया जोर

निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में स्वच्छता, मरीजों की सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और रिकॉर्ड प्रबंधन की समीक्षा की। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल में साफ-सफाई और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!