क्राइममध्य प्रदेश

Jabalpur News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अगवा कर बंधक बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर के चांदमारी पहाड़ी क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रास्ते से अगवा कर बंधक बनाया गया, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जबलपुर। शहर में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चांदमारी पहाड़ी क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती को अगवा कर बंधक बनाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

रास्ते से अगवा कर पहाड़ी पर ले गए आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 21 जनवरी की है। पीड़िता अपने घर से बहन के घर पनागर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान कंचनपुर आज़ाद नगर निवासी हर्ष कुशवाहा और उसका साथी कन्हैया ठाकुर बाइक से पहुंचे और रास्ता रोककर युवती को धमकाने लगे। मारपीट करते हुए आरोपियों ने जबरन उसे बाइक पर बैठाया और चांदमारी पहाड़ी की ओर ले गए।

बंधक बनाकर किया अमानवीय कृत्य

पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार, आरोपियों ने पहाड़ी पर युवती को बंधक बना लिया। मुख्य आरोपी हर्ष कुशवाहा ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता बेहोश हो जाती तो आरोपी उसके चेहरे पर पानी डालकर होश में लाते और दोबारा दरिंदगी करते रहे।

आरोपियों के चंगुल से भागकर थाने पहुँची पीड़िता

किसी तरह जान बचाकर पीड़िता आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और सीधे घमापुर थाना पहुँची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज की। घटना का प्रारंभिक स्थल पनागर थाना क्षेत्र में होने के कारण केस डायरी आगे की कार्रवाई के लिए पनागर पुलिस को सौंप दी गई है।

पुरानी रंजिश, वर्षों से कर रहा था प्रताड़ित

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी हर्ष कुशवाहा पिछले करीब 5 वर्षों से पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था। युवती लगातार उसकी हरकतों को नज़रअंदाज़ करती रही, लेकिन इस बार आरोपियों ने अपहरण जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!