क्राइममध्य प्रदेश

Itarsi News: इटारसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 8 किलो से ज्यादा अवैध गांजा और स्कूटी जब्त

नर्मदापुरम जिले के इटारसी में पुलिस ने 8 किलो 276 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त सामान की कीमत 2.5 लाख रुपये, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।

संवाददाता सनी लालवानी

नर्मदापुरम। जिले की इटारसी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 8 किलो 276 ग्राम अवैध गांजा और एक नीले रंग की स्कूटी बरामद की है। जब्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

रेलवे अंडरब्रिज के पास दबिश, दो तस्कर पकड़े गए

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 11 नवंबर 2025 की रात, उनि प्रवीण कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक रेलवे अंडरब्रिज, खेड़ा (इटारसी) के पास नीली स्कूटी पर अवैध गांजा लेकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुदेला ने हमराह बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

8 किलो 276 ग्राम गांजा और स्कूटी जब्त

पकड़े गए आरोपियों की पहचान —

  1. सुमित दायमा पिता रमेश दायमा (24 वर्ष), निवासी सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के पास, एकता चौक, नर्मदापुरम।
  2. सुनिल वर्मा उर्फ गोलू पिता स्व. नाथुराम वर्मा (39 वर्ष), निवासी ग्राम पर्रादेह, थाना देहात, जिला नर्मदापुरम — के रूप में हुई।

तलाशी में आरोपियों के पास से 8 किलो 276 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹1.5 लाख) और नीली स्कूटी (कीमत ₹1 लाख) बरामद की गई। कुल जब्ती ₹2.50 लाख की बताई गई है।

आदतन अपराधी हैं दोनों आरोपी

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं।

  • सुमित दायमा पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में पहले से ही दो प्रकरण दर्ज हैं — अपराध क्र. 487/18 धारा 294, 323, 506 आईपीसी एवं अपराध क्र. 730/20 धारा 13 जुआ एक्ट।
  • सुनिल वर्मा उर्फ गोलू पर थाना देहात नर्मदापुरम में अपराध क्र. 616/21 धारा 294, 323, 506 आईपीसी और अपराध क्र. 320/22 धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 948/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। दोनों को माननीय विशेष न्यायालय, नर्मदापुरम में पेश किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

यह कार्रवाई ASP अभिषेक राजन के निर्देशन और SDOP इटारसी वीरेंद्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्यवाही में निरीक्षक गौरव सिंह बुदेला, उनि प्रवीण यादव, उनि राहुल पटेल, उनि अरविंद बेले, आरक्षक अंकित गौर, महेंद्र गुर्जर, अनिल पाल, मनीष मेहरा और चालक टिल्लू उइके की सक्रिय भूमिका रही।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!