Itarsi News: विद्याभारती पूर्व छात्र दीपावली स्नेह-मिलन इटारसी में उत्साहपूर्वक सम्पन्न — पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण
Itarsi News: सरस्वती शिशु मंदिर इटारसी में विद्याभारती पूर्व छात्र परिषद का दीपावली स्नेह-मिलन समारोह सम्पन्न — सम्मान, संस्मरण और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम।

संवाददाता सनी लालवानी
Itarsi News | विद्याभारती पूर्व छात्र परिषद, इटारसी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित दीपावली स्नेह-मिलन एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पहले बैच से लेकर नवीन सत्र तक के अनेक पूर्व छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने विद्यालय जीवन की यादें साझा कीं।
कार्यक्रम में रही जोश और अपनापन की झलक
कार्यक्रम में श्री हरीश मालवीय अध्यक्ष के रूप में एवं श्री प्रकाश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्याभारती पूर्व छात्र परिषद के विभाग प्रमुख श्री अभिषेक तिवारी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करते हुए संगठन के उद्देश्य और पूर्व छात्रों की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला।
आयोजन का सफल संयोजन श्री सौरभ शर्मा ‘बिट्टू’ और श्री छविराज सोनी द्वारा किया गया।
सम्मानित हुए पूर्व छात्र
समारोह में समाजसेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान देने वाले कई पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में श्री सौरभ दुबे, डॉ. साक्षी शर्मा, श्रीमती शिवकुमारी पटेल, कवि डॉ. नीरज चौधरी ‘नीर’, श्री मुकेश श्रीवास्तव और श्री प्रकाश भारद्वाज शामिल रहे।

साथ ही एड. संतोष गुरयानी, सुनील पाठक, कल्पेश अग्रवाल, डॉ. संतोष सोनी, राहुल जैन, डॉ. राधिका चौधरी, श्रीमती मेघा दीक्षित, रजत दुबे एवं चंद्रभान कौरव सहित अन्य पूर्व छात्रों ने अपने संस्मरण और अनुभव साझा किए।
दीप प्रज्वलन और सीडबॉल भेंट से हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में दीप प्रज्वलन, आतिशबाज़ी और सीडबॉल भेंट कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
सभी पूर्व छात्रों ने एकजुट होकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विद्याभारती पूर्व छात्र परिषद: विश्व का सबसे बड़ा संगठन
गौरतलब है कि विद्याभारती पूर्व छात्र परिषद देशभर में 1 करोड़ से अधिक पंजीकृत सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा पूर्व छात्र संगठन माना जाता है, जो शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के कार्यों से जुड़ा हुआ है।







