मध्य प्रदेश

Indore Transgender Fenyl Case: इंदौर में 24 ट्रांसजेंडर ने क्यों पिया फिनाइल? वजह चौंकाने वाली, क्या है पूरी कहानी

इंदौर में ट्रांसजेंडर समुदाय के दो गुटों के विवाद में 24 लोगों ने फिनाइल पी लिया। पुलिस ने सपना गुरु को हिरासत में लिया, सभी की हालत स्थिर है।

Indore Transgender Fenyl Case। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ट्रांसजेंडर समुदाय के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। बुधवार रात 24 ट्रांसजेंडर सदस्यों ने कथित तौर पर फिनाइल पी लिया, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में सपना गुरु नामक गुट प्रमुख को हिरासत में लिया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया, यह पूरा मामला धन के लेन-देन और वर्चस्व के विवाद से जुड़ा हुआ है। ट्रांसजेंडर समुदाय के एक गुट ने आरोप लगाया हैं। कि सपना गुरु और उसके तीन साथियों ने समुदाय की धरोहर राशि लौटाने से इनकार कर दिया। और धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट की।

इसी प्रताड़ना से परेशान होकर, उनके 24 सदस्यों ने आत्महत्या के इरादे से फिनाइल पी लिया। सभी को तत्काल महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों की हालत अब खतरे से बाहर है।

एमवायएच अस्पताल में हंगामा

बुधवार देर रात अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। एक ट्रांसजेंडर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए यह प्रयास विफल कर दिया।

लंबे समय से चल रहा है विवाद

पुलिस के अनुसार, शहर में ट्रांसजेंडर समुदाय के दो गुटों के बीच गद्दी (गुरु पद), धन के लेन-देन और वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार गंभीर आरोप लगाते रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने सपना गुरु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!