मध्य प्रदेश

Indore Breaking: खजराना गणेश मंदिर के पास पटेल मार्केट में भीषण आग, तेज धमाकों से दहशत

Indore Fire News: खजराना गणेश मंदिर के पास पटेल मार्केट में पटाखा निर्माण वाले घर में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

इंदौर। खजराना गणेश मंदिर के पास कालका माता मंदिर स्थित पटेल मार्केट में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पटाखा निर्माण करने वाले एक घर में भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में उठते काले धुएं के गुबार और तेज धमाकों की आवाजों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

खजराना गणेश मंदिर के पास के स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद एक के बाद एक शक्तिशाली धमाके सुनाई दिए, जिसके कारण लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, नगर निगम के टैंकर और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने तुरंत अधिकारियों को मौके पर भेजा और घटना की जांच के आदेश दिए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!