मध्य प्रदेशराजनीति
संगठन सृजन अभियान के तहत बीजासेन मंडलम में समिति गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक 2 फरवरी को
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश सैनी के नेतृत्व में दो स्थानों पर होंगी बैठकें

गाडरवारा। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा अध्यक्ष श्री सतीश सैनी के नेतृत्व में एवं बीजासेन मंडलम के अंतर्गत 2 फरवरी को समिति गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
बैठक का समय व स्थान
- शाम 5:00 बजे —
बीजासेन वार्ड, पुराने भूमि विकास बैंक के पास,
श्री सोहन दुबे जी के निवास पर - शाम 6:00 बजे —
राधाबल्लभ वार्ड,
वरिष्ठ कांग्रेसी श्री उमाकांत गुप्ता जी के निवास पर
उपस्थिति अनिवार्य
इन बैठकों में
कांग्रेस कार्यकर्ता, मंडलम पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, NSUI, सेवा दल एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
बैठक का उद्देश्य संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत करना एवं समिति गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना है।
निवेदक
श्री सतीश सैनी
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, गाडरवारा
श्री मोनू झिरा
अध्यक्ष, बीजासेन मंडलम, गाडरवारा







