मध्य प्रदेशराजनीति

नरसिंहपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में किसान चौपाल की तैयारियों को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला कार्यालय नरसिंहपुर में 24 तारीख को आयोजित होने वाले किसान चौपाल कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला प्रभारी आलोक मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष जननेत्री सुनीता पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान चौपाल के माध्यम से किसानों की समस्याओं, सुझावों और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों से किसानों की भागीदारी, प्रचार-प्रसार तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र दीवान, श्री मैथली शरण तिवारी, श्री नरेंद्र राजपूत, श्री सुनील जायसवाल, श्री लाखन पटेल, डॉ. चानदोलकर, श्री संतोष पटेल, श्री मनीष राय, श्री विवेक पटेल (जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष), श्री सौरभ शर्मा (सेवा दल अध्यक्ष), श्री सतीश सैनी, श्री गिरजा शंकर कौरव, श्री धनीराम पटेल, श्री द्वारका राजपूत, श्री अरविंद पटेल (करकवेल), श्री ओमप्रकाश पटेल, श्री मनीष साहू, श्री जिनेश जैन, श्रीमती मीना साह, श्रीमती प्रियंका चांदनी दीक्षित, श्री शोभाराम (जनपद अध्यक्ष), श्री देवेंद्र शुक्ला, श्री अस्सु नेमा (पार्षद), श्री रफ्फु उद्दीन नूरानी, श्री कोसलेंद्र जाट, श्री नरसिंह दास शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 24 तारीख को आयोजित होने वाले किसान चौपाल कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!