क्राइममध्य प्रदेश

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की गुंडागर्दी: यात्री को ट्रेन में घुसकर पीटा, एक गिरफ्तार

वायरल वीडियो के बाद RPF और DRM की सख्ती, आरोपी का लाइसेंस निरस्त और ₹1 लाख का जुर्माना

जबलपुर। शनिवार शाम जबलपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मुंबई–बनारस महानगरी एक्सप्रेस के रवाना होने के दौरान वेंडरों ने ट्रेन के अंदर घुसकर एक यात्री से मारपीट की। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया।

यात्री को ट्रेन में घुसकर पीटा

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रवाना होने से ठीक पहले कुछ वेंडर कोच में सामान बेच रहे थे। इस दौरान एक यात्री ने उन्हें देखकर ट्रेन चलने की नसीहत दी, जिससे वेंडर भड़क गए। उन्होंने ट्रेन के दरवाजे से उतरकर अपने साथियों को बुलाया और ट्रेन के अंदर ही यात्री को पटक-पटक कर पीटा
घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद जीआरपी कर्मियों ने बीच-बचाव कर एक वेंडर को पकड़ लिया और थाने ले गए।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब जबलपुर स्टेशन पर वेंडरों की दबंगई सामने आई हो।

  • 15 जुलाई को सोमनाथ एक्सप्रेस में एक वेंडर ने यात्री को उसकी सीट पर जाकर पीटा था।
  • 17 अक्टूबर को प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर समोसा बेचने वाले वेंडर ने यात्री की कलाई से जबरन घड़ी उतरवा ली थी।

जबलपुर रेलवे स्टेशन जबलपुर रेलवे स्टेशन
Janta express news

आरोपी वेंडर गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्त

वायरल वीडियो के आधार पर रेलवे प्रशासन ने आरोपी वेंडर संदीप गुप्ता की पहचान की।
RPF और DRM कार्यालय ने कार्रवाई करते हुए वेंडर को गिरफ्तार किया, लाइसेंस रद्द किया और ₹1 लाख का जुर्माना भी लगाया।

DRM और RPF की चेतावनी

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि वेंडरों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी
DRM कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है —

“यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अवैध वेंडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!