मध्य प्रदेश

गाडरवारा में अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता पर जोर

गाडरवारा। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी अग्रवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन श्री अग्रसेन भवन में बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुई।

समारोह में महाराजा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, जिला महासभा अध्यक्ष रवि खजांची, अग्रवाल समाज गाडरवारा के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष धर्मेंद्र खजांची, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुप्रिया अग्रवाल, मिलन बंसल, अग्रवाल युवा परिषद के प्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठ गोपाल गुप्ता एवं रमेश अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण महिला मंडल की अध्यक्ष सुप्रिया अग्रवाल ने दिया। उन्होंने नगर में एक चौक का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। रमेश अग्रवाल ने भी समाज की एकजुटता और परंपराओं के संरक्षण पर अपने विचार रखे।

जिला महासभा अध्यक्ष रवि खजांची ने वर्तमान में संचालित सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि शिवाकांत मिश्रा ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित रचनात्मक कार्यक्रमों की प्रशंसा की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

समारोह में आलोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल एवं सौरभ बंसल द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में नवल किशोर अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। संचालन समाज के उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने किया।

अंत में स्नेह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!