मध्य प्रदेश

बरमान कलां में जिला स्तरीय युवा मैराथन का ऐतिहासिक आयोजन, 1000 से अधिक युवाओं ने रचा नया अध्याय

पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, दिलाई स्वच्छता की शपथ

नरसिंहपुर। मां नर्मदा अंचल के पावन क्षेत्र बरमान कलां में युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब जिला स्तरीय युवा मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मैराथन में 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर लगभग 5 किलोमीटर लंबी दूरी तय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

यह आयोजन जिला पंचायत अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र नागेश के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिनके सतत प्रयासों से मां नर्मदा अंचल में जनसहभागिता से जुड़े कार्यक्रमों को नया आयाम मिल रहा है।

बरमान कलां

पूर्व राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटेल ने बरमान कलां स्टेडियम से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए मां नर्मदा क्षेत्र को स्वच्छ और पवित्र बनाए रखने का आह्वान किया।

पूर्व राज्य मंत्री श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा—

“युवा देश की रीढ़ हैं, वही राष्ट्र की दिशा और दशा तय करते हैं। मां नर्मदा के पावन तट पर आयोजित यह मैराथन युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दे रही है।”

बरमान कलां स्टेडियम बना ऐतिहासिक गवाह

बरमान कलां

उल्लेखनीय है कि पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल के कार्यकाल में बरमान कलां को भव्य खेल मैदान (स्टेडियम) की सौगात मिली थी। उसी स्टेडियम में आयोजित इस युवा मैराथन ने क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाई।

5 किलोमीटर लंबा प्रेरणादायक मार्ग

मैराथन की शुरुआत बरमान कलां स्टेडियम से हुई, जो
➡️ पुलिस चौकी के सामने स्थित मां शारदा मंदिर,
➡️ मां नर्मदा धर्मशाला,
➡️ बरमान मेला पुल,
➡️ बरमान खुर्द बायपास,
➡️ सतधारा होते हुए
➡️ ब्रह्मांड घाट से वापस स्टेडियम पहुंचकर सम्पन्न हुई।

इस दौरान युवाओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ दौड़ पूरी कर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

युवाओं का जोश, प्रशासन की सोच

इस मैराथन में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, युवक-युवतियों की भारी सहभागिता रही। आयोजन की सफलता में जिला पंचायत टीम, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय जनों का सराहनीय योगदान रहा।

अपर कलेक्टर गजेंद्र नागेश का प्रेरक संदेश

कार्यक्रम के समापन पर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र नागेश ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा—

“युवा अवस्था जीवन का स्वर्णिम समय होता है। सही दिशा, सकारात्मक सोच और अच्छे स्वास्थ्य के साथ आगे बढ़कर युवा न केवल अपना बल्कि समाज और देश का भविष्य संवार सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में नया उत्साह, नई ऊर्जा और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश मिलता है।

बरमान कलां के लिए नया नवाचार

लगभग 1000 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता के साथ आयोजित यह मैराथन बरमान कलां के लिए एक नए नवाचार और प्रेरक परंपरा की शुरुआत मानी जा रही है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!