वर्ल्ड हेल्थ डे पर नरसिंहपुर में दिव्यांग बच्चों का हेल्थ चेकअप कैंप, 75 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर नरसिंहपुर में स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित, 75 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

नरसिंहपुर। वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर Special Olympics Bharat नरसिंहपुर द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्य प्रदेश के हेल्दी एथलीट प्रोग्राम के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।
कैंप में फिजियोथेरेपी, नेत्र परीक्षण (Eyes), ऑर्थोपेडिक, डेंटल और जनरल चेकअप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने इस स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं दीं।

इस दौरान डॉ. जी.सी. चौरसिया, डॉ. राहुल नेमा, डॉ. धीरज यादव, बी.एल. कुशवाहा, कंचन प्रजापति (नेत्र सहायक), ऑडियोलॉजिस्ट राकेश लोधी, हेल्प डेस्क ऊषा झारिया सहित मेडिकल बोर्ड प्रभारी घनश्याम जाटव और UDID मेडिकल बोर्ड के अभय सिंह जाट ने मिलकर लगभग 75 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस कार्यक्रम में ब्रम्हर्षि विकास विकलांग सेवा संस्थान नरसिंहपुर के बच्चों और उनके अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।संस्था की ओर से लावण्या राजमणि दुबे (विशेष शिक्षक), राकेश ठाकुर, डॉ. मजहर, शिवानी प्रजापति, खान, मीना राय, चांदनी विश्वकर्मा, सुनीता विश्वकर्मा और कमलेश रजक सहित कई लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के आनंद दुबे ने सभी डॉक्टरों, स्टाफ, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।







