मध्य प्रदेश

नर्मदापुरम मंडी में हम्माल का शव फंदे पर मिला, परिवार सदमे में

नर्मदापुरम मंडी में 60 वर्षीय हम्माल विष्णु साहू का शव शेड में फंदे पर मिला। पुलिस जांच जारी, सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार में शोक की लहर।

संवाददाता राकेश पटेल एक्का

नर्मदापुरम।
सोमवार दोपहर कृषि उपज मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लंबे समय से मंडी में हम्माली का काम कर रहे विष्णु पिता गणेश साहू (60) का शव मंडी के शेड में फंदे पर लटका मिला। घटना स्थल पर मौजूद मजदूरों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया और कुछ ही मिनटों में पूरे मंडी परिसर में सन्नाटा पसर गया।

काम पर निकले और दोपहर में लौट आए थे

जानकारी के अनुसार विष्णु रोज़ की तरह सुबह 6 बजे काम पर निकले थे। दोपहर में वह घर जाकर भोजन करने के बाद वापस मंडी लौट आए। करीब 1:15 बजे जब कुछ लोग शेड की ओर गए, तो उन्होंने विष्णु को फंदे पर झूलते देखा। यह दृश्य देखकर लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

हम्माल

सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
एसआई मोनिका गौर ने बताया—
फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

परिवार टूटा, पूरे मोहल्ले में शोक

विष्णु पिछले कई वर्षों से मंडी में हम्माल का काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। जैसे ही घटना की खबर घर पहुंची, परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चों की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।
मोहल्ले में शोक का माहौल है—रोज़ मेहनत-मजदूरी से घर चलाने वाले व्यक्ति का इस तरह अचानक चले जाना सभी को झकझोर गया है।

पोस्टमार्टम को भेजा गया शव, जांच जारी

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!