क्राइममध्य प्रदेश

नर्मदापुरम से लापता युवक की जंगल में अधजली लाश मिली, बाइक भी जली मिली

झगड़े के बाद मिडघाट के जंगल में ले जाकर जिंदा जलाने की वारदात, चार आरोपी हिरासत में

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

नर्मदापुरम / माखननगर।
नर्मदापुरम जिले से एक दिल दहला देने वाली हत्या का खुलासा हुआ है। ग्राम जावली से लापता 21 वर्षीय युवक चंदन नागवंशी की मिडघाट के जंगल में अधजली लाश मिली है। शव से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी जली हुई हालत में पाई गई। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में चार युवकों ने हत्या करना स्वीकार किया है।

एक हफ्ते बाद मिला शव

मृतक की पहचान चंदन पिता राजाराम नागवंशी (21) निवासी ग्राम जावली के रूप में हुई है। चंदन 23 दिसंबर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी अगले दिन माखननगर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी।

झगड़े के बाद जंगल ले जाकर जिंदा जलाया

एसपी साईं कृष्णा थोटा के अनुसार, जांच में सामने आया कि चंदन को गांव के कुछ युवकों के साथ आखिरी बार देखा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि किसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद वे चंदन को मिडघाट के जंगल में ले गए और बाइक सहित जिंदा जला दिया

जिंदा जलाकर हत्या

मौके पर अधजला शव और बाइक बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान, माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके और बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची। जंगल में युवक की अधजली लाश तथा सड़क से थोड़ी दूरी पर उसकी जली हुई बाइक बरामद की गई।

गुरुवार को होगा पोस्टमार्टम

परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गई। पुलिस ने देर शाम पंचनामा कर शव को बुधनी भेजा। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद हत्या का औपचारिक प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15 दिन में चौथी हत्या से दहशत

माखननगर क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में यह चौथी सनसनीखेज हत्या है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है—

  • 17 दिसंबर: शुभम कीर और करण कीर की बेरहमी से हत्या
  • 28 दिसंबर: प्रेम प्रसंग में युवक संजय कहार को कुएं में फेंका
  • 23 दिसंबर: चंदन नागवंशी की जंगल में जिंदा जलाकर हत्या
  • चौथी घटना: विवेक उर्फ अविनाश शर्मा की गोली मारकर हत्या, शव जंगल में फेंका गया

लगातार बढ़ती हत्याओं से क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!