क्राइममध्य प्रदेश

भोपाल में सनसनी: हमीदिया अस्पताल की पुरानी टंकी से दो नवजातों के अधजले शव मिले

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पुरानी टंकी से दो नवजातों के अधजले शव मिले। आग बुझाने के बाद सामने आया मामला, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप। पुलिस जांच जारी।

 

भोपाल। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बुधवार तड़के हड़कंप मच गया, जब मॉर्चुरी के पास स्थित पुरानी पानी की टंकी से दो नवजात बच्चों के अधजले शव बरामद हुए। यह टंकी लंबे समय से अस्पताल प्रबंधन द्वारा कचरा फेंकने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। तड़के लगी आग बुझाने के बाद मामला सामने आया।

आग बुझाने के बाद सामने आया दर्दनाक खुलासा

जानकारी के अनुसार, सुबह कचरे में आग लगने पर अस्पताल प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई और टंकी की तलाशी ली, जहां दो नवजातों के अधजले शव मिले। शवों पर प्लास्टिक और पन्नी चिपकी हुई थी। दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना दी गई।

एक नवजात का शरीर 90% तक जला

कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक एक नवजात का शव लगभग 90% तक जल चुका है, जबकि दूसरा आंशिक रूप से जला है। दोनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पांच डॉक्टरों की टीम पोस्टमॉर्टम करेगी, ताकि मौत का कारण व समय स्पष्ट हो सके।

अस्पताल की प्लास्टिक बेडशीट भी मिली – हत्या की आशंका

जांच में टंकी से अस्पताल में उपयोग की जाने वाली प्लास्टिक बेडशीट मिली है। आशंका है कि नवजातों को बेडशीट में लपेटकर टंकी में फेंका गया होगा। शवों पर जली पन्नी मिलने से यह भी शक है कि बच्चों को पन्नी में लपेटकर कचरे में डालकर आग लगाई गई होगी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह पता चलेगा कि दोनों नवजात मृत अवस्था में थे या जीवित।

सीसीटीवी बेकार, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर सवाल

टीआई केजी शुक्ला के अनुसार, इस टंकी में अस्पताल कर्मचारी और मरीजों के परिजन नियमित रूप से कचरा फेंकते रहे हैं और कई बार उसमें आग भी लगा दी जाती थी।
घटना के बाद अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं।

  • बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान की उचित व्यवस्था नहीं
  • मॉर्चुरी के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी बेहद खराब
  • स्पष्ट फुटेज न मिलने से जांच प्रभावित

पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी

पुलिस अब अस्पताल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, डीएनए सैंपल, बेडशीट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर जांच कर रही है। यह भी खंगाला जा रहा है कि नवजात कहाँ से आए, किसने उन्हें टंकी में फेंका और आग कैसे लगी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!