मध्य प्रदेश

गुरुवर शुद्धानंद जी जयंती महापर्व सालीचौका में धूमधाम से मनाया गया — 24 घंटे अखंड जप अनुष्ठान के साथ हुआ आयोजन

सालीचौका में गुरु शुद्धानंद जी की जयंती महापर्व पर 24 घंटे अखंड जप अनुष्ठान हुआ। कार्यक्रम में अभिनेता मनोज जोशी और जैविक कृषि विशेषज्ञ अनिल नागर शामिल हुए। सैकड़ों साधक उपस्थित रहे।

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका/नरसिंहपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 5 नवंबर बुधवार को हमारे आराध्य पथप्रदर्शक गुरुदेव स्वामी श्री शुद्धानंद नाथ जी महाराज की जयंती महापर्व का आयोजन सालीचौका के आमढाना आश्रम एवं बसुरिया मंडल स्थित नेतराम पड़हार कृषि फार्म में श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया।

यह आयोजन पूज्यनीय ब्रह्मचारी श्री मूलानंद जी महाराज के सूक्ष्म संरक्षण में संपन्न हुआ। आश्रम परिसर में “जय जय अलख निरंजन” के चौबीस घंटे अखंड मंत्रोच्चार और प्रज्वलित अग्निकुंड के समक्ष साधकों द्वारा अखंड जप अनुष्ठान किया गया।

कार्यक्रम में देश, प्रदेश और क्षेत्र के सैकड़ों साधक एक दिन पूर्व 4 नवंबर को ही आश्रम पहुंच गए थे और पूरे भक्तिभाव से अनुष्ठान में शामिल हुए।

विशिष्ट अतिथि रहे अभिनेता मनोज जोशी और जैविक कृषि विशेषज्ञ अनिल नागर

इस वर्ष के आयोजन में वरिष्ठ साधक मुकेश त्रिपाठी (बालाघाट) के सान्निध्य में जैविक भारत अभियान के अंतर्गत ली बैनिफिश कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ अनिल नागर, तथा प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज जोशी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

श्री त्रिपाठी जी के प्रयासों से पूर्व वर्षों में इस जयंती समारोह में पूर्व कलेक्टर श्री वेदप्रकाश शर्मा, नर्मदापुरम कमिश्नर श्री माल सिंह, और अमेरिका के कृषि वैज्ञानिक श्री जोसिफ जैसी प्रतिष्ठित हस्तियाँ भी हिस्सा ले चुकी हैं।

हालांकि इस वर्ष महान जादूगर आनंद के आने की संभावना जताई जा रही थी, परंतु स्वास्थ्य कारणों से वे उपस्थित नहीं हो सके।

महापर्व में सैकड़ों साधकों ने भाग लिया और गुरु शुद्धानंद जी के उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया।

विशेष साक्षात्कार प्रतिक्षित

अनुष्ठान के दौरान उपस्थित श्री अनिल नागर और श्री मनोज जोशी के विशेष साक्षात्कार जल्द ही प्रकाशित किए जाएंगे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!