मध्य प्रदेश

आर्यिका संघ सभापति का दायित्व मिलने पर एडवोकेट राजकुमार जैन का भव्य स्वागत

गाडरवारा में आर्यिका संघ सभापति का दायित्व मिलने पर एडवोकेट राजकुमार जैन का भव्य स्वागत किया गया। 1120 किमी लंबी सम्मेद शिखर पदयात्रा 65 दिनों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

गाडरवारा। सकल दिगंबर जैन समाज गाडरवारा द्वारा एडवोकेट राजकुमार जैन को आर्यिका संघ सभापति का दायित्व सौंपे जाने के बाद नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर में हर्ष और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि गाडरवारा नगर से श्री सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखर तक लगभग 1120 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कराने का सौभाग्य सकल दिगंबर जैन समाज को प्राप्त हुआ। इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक यात्रा को सुचारु और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु समाज द्वारा अधिवक्ता राजकुमार जैन को संघपति (सभापति) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

65 दिनों तक चली ऐतिहासिक पदयात्रा

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर सागर जी की शिष्या पूज्य आर्यिका रत्न मां अनंतमति माताजी ससंघ (नौ आर्यिकाएं) की यह पदयात्रा 27 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 19 जनवरी को पूर्ण हुई। लगभग 65 दिनों तक चली इस संपूर्ण यात्रा में अतिशय जैन भी लगातार साथ रहे। इस सफल आयोजन में सकल दिगंबर जैन समाज का योगदान सराहनीय रहा।

स्वागत जुलूस का हुआ आयोजन

संघपति का दायित्व निभाकर नगर लौटने पर अनुमोदना स्वरूप स्वागत जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस पुरानी गल्ला मंडी से प्रारंभ होकर चावड़ी स्थित निज निवास तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी शामिल हुए।

गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

इस अवसर पर सकल जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद जैन, मिनेंद्र डागा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश सैनी, दयोदय गो सेवा समिति अध्यक्ष राजीव जैन, डॉ. संजय मोदी, आलोक जय, अधिवक्ता बसंत तपा, हिमांशु दुबे, प्रशांत अग्रवाल, सुलभ जैन, पार्षद आनंद दुबे, रितेश राय, अनिल साहू, नीलेश कठल, वीरेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!