बोहानी स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन का भव्य स्वागत, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

संवाददाता पूजा मालवीय
बोहानी। बोहानी रेलवे स्टेशन पर आज से इंटरसिटी ट्रेन के नए स्टॉपेज की शुरुआत उत्साह और भव्य समारोह के साथ की गई। इस अवसर पर करेली स्टेशन से पूर्व राज्यसभा सांसद एवं लोकतंत्र सेनानी राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी इंटरसिटी ट्रेन में सवार होकर सांसद चौधरी दर्शन सिंह के साथ बोहानी स्टेशन पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वर्तमान सांसद द्वारा ट्रेन की पहली टिकट ग्राम भोरझिर के एक बालक द्वारा तथा मंथली पास हरई के एक बालक द्वारा बनवाया गया। दोनों बच्चों से जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बोहानी स्टेशन पर सांसद चौधरी दर्शन सिंह का भव्य स्वागत पुष्पहारों के साथ किया गया। इसके पश्चात माननीय सांसद जी ने हरी झंडी दिखाकर इंटरसिटी ट्रेन को रवाना किया।
समारोह में तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, राहुल सिंह ममार तथा रेलवे विभाग से एडीएम आनंद कुमार मंचासीन रहे। सभी अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।
इंटरसिटी ट्रेन के स्टॉपेज के साथ ही हॉट बाजार का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







