धर्ममध्य प्रदेश

जगतमाता श्री राजराजेश्वरी जी की भव्य शोभायात्रा आज; जगतगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी का करेली आगमन

करेली में आज माँ राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी की दिव्य शोभायात्रा और जगतगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी का पहला नगर आगमन। सहस्त्रार्चन, शोभायात्रा मार्ग, दंडी संन्यासियों का आगमन और प्रमुख धार्मिक कार्यक्रमों की पूरी जानकारी।

करेली(पूजा मालवीय)। करेली नगर आज दिव्य और आध्यात्मिक माहौल में सराबोर है। जगत जननी माँ भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी माता की भव्य शोभायात्रा और द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी सदानंद सरस्वती जी के प्रथम नगर आगमन पर पूरे नगर में उत्साह और आनंद का माहौल है। गलियां, मार्ग और मंदिर भव्य सजावट से धर्ममय दिखाई दे रहे हैं।

दिव्य शोभायात्रा का मार्ग

माँ भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी की शोभायात्रा करेली बस्ती से प्रारंभ होकर—
➡️ मुख्यमार्ग
➡️ इमलिया रोड
➡️ सीएम राइस स्कूल के पीछे शिवशक्ति मंदिर रोड
➡️ निरंजन चौक
से होते हुए मुख्य मार्ग से श्री राम मंदिर पहुंचेगी।

राम मंदिर में सहस्त्रार्चन

आज प्रातः 9 बजे से श्री राम मंदिर में देवी माँ का सहस्त्रार्चन विधि-विधान से संपन्न होगा। भक्तगण देवी के सहस्त्र नामों का पाठ कर पूजा-अर्चना में सहभागी बनेंगे।

शंकराचार्य जी का ऐतिहासिक नगर आगमन

पूज्य शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के आगमन को करेली वासी एक अद्भुत सौभाग्य मान रहे हैं। उनके साथ—
पंचअग्नि पीठाधीश्वर श्रीमद् रामकृष्णानंद जी महाराज
स्वामी सुबुद्धानंद जी महाराज (निजी सचिव)
✔ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक दंडी संन्यासी
भी उपस्थित रहेंगे।

गुरु शिष्य की भावनाएं – “जन्मभूमि का ऋण आज उतरा”

पूज्य शंकराचार्य जी के परम शिष्य रविशंकर महाराज जी ने स्थानीय राम मंदिर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा—

“यह करेली वासियों के लिए अद्भुत सौभाग्य है। मेरा जन्मभूमि का ऋण था कि मैं अपने गुरूदेव जगतगुरु शंकराचार्य भगवान को करेली लेकर आऊँ। आज माँ राजराजेश्वरी, उनकी पुत्री भगवती माता और पूज्य शंकराचार्य जी एक साथ करेली आ रहे हैं। यह आयोजन ऐतिहासिक और दिव्य है।”

उन्होंने समस्त करेली नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन करने की अपील भी की।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!