खेलमध्य प्रदेश

अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता विधायक कप का भव्य शुभारंभ

पहला सेमीफाइनल, मथुरा बनाम दिल्ली के बीच होगी कड़ी टक्कर

गाडरवारा। शहर के ऐतिहासिक कॉलेज ग्राउंड स्थित रुद्र मैदान में अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता चैंपियन ट्रॉफी 2026 (विधायक कप) का भव्य शुभारंभ लाईन्स क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में किया गया। उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, वहीं पूरे मैदान में क्रिकेट का रोमांच छाया रहा।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की नामी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले खेले जा रहे हैं। आयोजन को लेकर लाईन्स क्रिकेट क्लब द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसकी चारों ओर सराहना हो रही है।

पुरस्कारों की झड़ी, लाखों की इनामी राशि

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में

  • प्रथम पुरस्कार: ₹2 लाख नगद एवं कप — स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹1 लाख नगद एवं कप — समाजसेवी योगेन्द्र कुमार एवं दिनेश कुमार मालपानी द्वारा
  • मैन ऑफ द मैच: आकर्षक ट्रॉफी व ₹2100 नगद — अन्नू शर्मा (ज्वारा) द्वारा
  • मैन ऑफ द सीरीज: ₹21,000 नगद — भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा द्वारा

इसके साथ ही स्वर्गीय कमल गुर्जर की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

दिल्ली ने जीता उद्घाटन मुकाबला

उद्घाटन मैच दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच खेला गया।
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चंडीगढ़ ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन बनाए।
जवाब में दिल्ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

अखिल भारतीय

दिल्ली के बल्लेबाज मयंक मेन ने 43 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।
मैच के अंपायर इशाक खान एवं देवेंद्र रजक रहे।

राष्ट्रगीत से हुआ आयोजन का शुभारंभ

मैच प्रारंभ से पूर्व रुद्र मैदान पर उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।
इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतीकात्मक बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया।

सभी अतिथियों ने पहले शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना कर लाईन्स क्रिकेट क्लब का ध्वज फहराया।

दूसरे दिन मथुरा की शानदार जीत

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मथुरा (उत्तर प्रदेश) एवं जलगांव (महाराष्ट्र) के बीच मुकाबला खेला गया।
टॉस जीतकर जलगांव ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
मथुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए।

जवाबी पारी में जलगांव की टीम 105 रन पर सिमट गई और मथुरा ने 39 रन से शानदार जीत दर्ज की।

मथुरा टीम के राहुल ने 42 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 58 रन की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी रंजन स्थापक ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि—
“लंबे समय बाद रुद्र मैदान पर इतनी शानदार प्रतियोगिता आयोजित हुई है, इसके लिए लाईन्स क्रिकेट क्लब बधाई का पात्र है।”

इस अवसर पर
रंजन स्थापक, राजेश त्रिपाठी, अब्दुल फिरोज खान, संतोष सोनी, आयुष अग्रवाल, प्रियांशु यादव, राजदीप दुबे, आयुष यादव, हर्षित रूसिया सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

मैच अधिकारी व संचालन

  • अंपायर: इरशाद खान, शैलेंद्र शर्मा
  • कमेंट्री: राजेश त्रिपाठी, बृजेश सोनी
  • स्कोरिंग: सुभी श्रीवास्तव (लाला)
  • मंच संचालन: अवधेश रुसिया

पहला सेमीफाइनल

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज मथुरा क्रिकेट क्लब एवं दिल्ली क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

देशभर की टीमों की सहभागिता

इस लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में
चंडीगढ़, दिल्ली, मालेगांव, मथुरा, इलाहाबाद, सिवनी-बानापुरा, नागपुर, जबलपुर सहित कई टीमें भाग ले रही हैं।

रुद्र मैदान बना खेल प्रेमियों का केंद्र

रुद्र मैदान में प्रतिदिन खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से दर्शक रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
मैदान की सजावट और बेहतर व्यवस्थाएं भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

लाईन्स क्रिकेट क्लब ने सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रुद्र मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!