मध्य प्रदेश
मंडीदीप में 27 फरवरी को गूंजेगा श्याम नाम, फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा
मंडीदीप। औद्योगिक शहर में फाल्गुन का महीना जो कि बाबा को बहुत ही प्रिय है फाल्गुन शुक्ल एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए श्याम मित्र मंडल के आयोजक संजय अग्रवाल एवं ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि दिनांक 27 फरवरी को सुबह 10.00 बजे निशान यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर से एवं शाम 7-00 बजे से फाग महोत्सव के शुभ अवसर पर बाबा के अलौकिक श्रंगार , पावन ज्योत, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, छप्पन भोग, एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल परिवार द्वारा किया गया है।







