खेलमध्य प्रदेश

मंडीदीप खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन, नपा अध्यक्ष ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ!

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप। नगर पालिका परिषद मंडीदीप द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत शासकीय खेल मैदान परिसर में आज आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल नपा उपाध्यक्ष पुष्पा साहू ने टॉस कराकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

खेल महाकुंभ के प्रभारी बहादुर पाल एवं प्रेम नारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में इंडियन पब्लिक स्कूल एवं प्रयाग स्कूल के बीच मैच हुआ। प्रयाग स्कूल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 ओवर में 19 रन बनाए। जवाब में इंडियन पब्लिक स्कूल ने मात्र 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य प्राप्त कर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

वहीं आज का फाइनल मुकाबला न्यू शानवी स्कूल एवं शासकीय बालक स्कूल के बीच खेला गया। न्यू शानवी स्कूल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 ओवर में 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शासकीय बालक स्कूल 6 ओवर में 28 रन ही बना सका। इस प्रकार न्यू शानवी स्कूल ने 6 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मैच के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला तथा दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद लिया!

इनका कहना है!

“नपा द्वारा खेल मैदान पर खेल महाकुंभ जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। हमारी नगर परिषद खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

“प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल”
“अध्यक्ष नगर पालिका मंडीदीप”

“नगर पालिका परिषद मंडीदीप द्वारा खेल महाकुंभ को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

— डॉ. प्रशांत जैन”
“मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मंडीदीप”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!