मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम द्वारा विद्यालय में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर आयोजित

छात्रों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, उपभोक्ता अधिकार और श्रम कानूनों की दी गई जानकारी

नर्मदापुरम। शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम के विधिक सहायता प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय ई.एफ.एस.एन.जी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्मदापुरम में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना भारद्वाज एवं विभागाध्यक्ष शिवाकांत मौर्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शुक्ला के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने, साइबर सुरक्षा, उपभोक्ता अधिकारों और सामाजिक उत्तरदायित्वों के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम की रूपरेखा आनंद सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई।

चार सत्रों में दी गई विधिक जानकारी

विधिक सहायता शिविर को कुल चार सत्रों में विभाजित किया गया—

  • प्रथम सत्र:
    कविता राजपूत ने साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी देते हुए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए।
  • द्वितीय सत्र:
    जुगल किशोर ने यातायात नियमों की जानकारी दी तथा भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन कर इसके मूल्यों को समझाया।
  • तृतीय सत्र:
    रोशनी नरवरिया ने उपभोक्ता संरक्षण अधिकार, शिकायत समाधान प्रक्रिया एवं जेंडर स्टीरियोटाइप विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
  • चतुर्थ सत्र:
    उत्तम गोलिया ने नवीन श्रम संहिताओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

छात्रों की रही सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम का सफल संचालन सचिन खरे एवं प्रिया चौहान द्वारा किया गया। अंत में कविता राजपूत ने आभार व्यक्त किया।
शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!