मध्य प्रदेश

गाडरवारा के वरिष्ठ शिक्षक मिक्कू मास्साब का निधन, 95 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

गाडरवारा के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक मिक्कू मास्साब (हर प्रसाद चौहान) का 95 वर्ष की आयु में निधन। अंतिम यात्रा में सभी वर्गों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

गाडरवारा।
नगर के विजय कॉलोनी, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक हर प्रसाद चौहान, जिन्हें स्नेहपूर्वक “मिक्कू मास्साब” के नाम से जाना जाता था, का शनिवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

शिक्षा जगत में दिया अमूल्य योगदान

स्वर्गीय हर प्रसाद चौहान जीवनभर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे और एक आदर्श शिक्षक के रूप में कई पीढ़ियों को ज्ञान का मार्ग दिखाया। उनके सरल स्वभाव, अनुशासन और संस्कारों को विद्यार्थी आज भी याद करते हैं।

परिवार व रिश्तेदारों में शोक

वे दारासिंह चौहान के पिता एवं तिलकराज चौहान व अजय चौहान के दादा थे। परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें एक स्नेही, कर्मठ और मार्गदर्शक व्यक्तित्व के रूप में स्मरण किया।

अंतिम यात्रा

शनिवार को निकली अंतिम यात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नगरवासियों, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों एवं सामाजिक लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!