गाडरवारा के आचार्य महेंद्र स्थापक 3 मार्च को दूरदर्शन के लाइव कार्यक्रम में देंगे होली पर्व की जानकारी

गाडरवारा/भोपाल। गाडरवारा शहर, जिला नरसिंहपुर में जन्मे एवं वर्तमान में भोपाल स्थित एक मंदिर में पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे आचार्य महेंद्र स्थापक 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को दूरदर्शन के प्रतिष्ठित लाइव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आचार्य स्थापक ज्योतिष शास्त्र एवं श्रीमद्भागवत कथा के ज्ञाता हैं और लंबे समय से भोपाल में निवास कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक सेवाएं दे रहे हैं।
वे 3 मार्च को सुबह 9:30 बजे दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम नमस्कार एम.पी. मॉर्निंग लाइव शो में लाइव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वे होली पर्व के महत्व, ग्रहण सहित अन्य धार्मिक एवं ज्योतिषीय विषयों पर जानकारी प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम का निर्माण विवेक पाराशर द्वारा किया जा रहा है।
गाडरवारा के लिए यह गर्व का क्षण है कि शहर के मूल निवासी आचार्य राष्ट्रीय मंच पर अपनी विद्वता से प्रदेशवासियों का मार्गदर्शन करेंगे।







