धर्ममध्य प्रदेश

गाडरवारा को मिलेगा दुर्लभ सौभाग्य: 1000 वर्षों बाद श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन, 29 दिसंबर को होगा ऐतिहासिक आयोजन

गाडरवारा में 1000 वर्षों बाद श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन का दुर्लभ अवसर। 29 दिसंबर को मानस धाम परिसर में रुद्राभिषेक एवं सत्संग का आयोजन।

गाडरवारा। गाडरवारा नगरवासियों एवं समस्त शिव भक्तों के लिए यह अवसर अत्यंत दिव्य, ऐतिहासिक और दुर्लभ होने जा रहा है। देवों के देव, देवाधिदेव भगवान शिव के श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग अपने दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करने हेतु गाडरवारा नगर पधार रहे हैं। यह कोई सामान्य शिवलिंग नहीं, बल्कि वही मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग है, जो प्राचीन काल में सोमनाथ मंदिर में विराजमान था।

इतिहास के साक्षी बनेंगे गाडरवारा के शिव भक्त

इतिहास गवाह है कि वर्ष 1020–1024 ईस्वी के दौरान सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण हुआ था। उस कठिन काल में दिव्य ज्योतिर्लिंग की रक्षा एवं संरक्षण के लिए उसे विभिन्न स्थानों पर सुरक्षित रखा गया। लगभग 1000 वर्षों के पश्चात, वही पावन, चैतन्य एवं दिव्य श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पुनः भक्तों को दर्शन देने आ रहे हैं।

शंकराचार्य से संत परंपरा तक का दिव्य संरक्षण

वर्ष 1924 में इन पावन ज्योतिर्लिंगों को शंकराचार्य जी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। उनके मार्गदर्शन अनुसार भारत की स्वतंत्रता एवं श्रीराम मंदिर निर्माण के उपरांत इन्हें दक्षिण भारत की संत परंपरा को सौंपा गया। वर्तमान में यह दिव्य धरोहर परम श्रद्धेय श्री श्री रविशंकर जी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में है।

शिव कृपा का अलौकिक अवसर

शास्त्रों में कहा गया है कि जिस स्थान पर ज्योतिर्लिंग विराजमान होते हैं, वहां स्वयं महादेव उपस्थित होते हैं। यह अवसर पापों से मुक्ति, कष्टों के नाश, मनोकामना पूर्ति एवं शिव कृपा प्राप्ति का अद्भुत माध्यम माना जाता है। ऐसा सौभाग्य जीवन में बार-बार नहीं मिलता।

गाडरवारा नगर को यह ऐतिहासिक एवं दिव्य अवसर प्राप्त होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

॥ कार्यक्रम विवरण ॥

🕉 रुद्राभिषेक एवं सत्संग
📅 दिनांक: 29 दिसंबर 2025, सोमवार
समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
📍 स्थान: मानस धाम परिसर, कामती रोड, गाडरवारा

आयोजक:
🙏 देव नरसिंह मंदिर न्यास, गाडरवारा

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!