मध्य प्रदेशराजनीति

गाडरवारा: परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सेवासदन में किया जनसुनवाई, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

गाडरवारा के सेवासदन में परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जनसमस्याएँ सुनकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। पदाधिकारियों से की सौजन्य भेंट।

गाडरवारा।
आज सेवासदन, लक्ष्मी टाउनशिप गाडरवारा में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और आगंतुक सम्मानित नागरिकों से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए

परिवहन व शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए सभी विभाग समन्वयित ढंग से कार्य करें।
जनप्रतिनिधि के तौर पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें त्वरित समाधान दिलाना उनका दायित्व है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रशंसा की।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!