मध्य प्रदेशराजनीति

Gadarwara News: लक्ष्मी टाउनशिप में कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने की जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं के दिए समाधान के निर्देश

Gadarwara News: लक्ष्मी टाउनशिप में कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जनसुनवाई कर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए और विकास कार्यों की समीक्षा की।

गाडरवारा
सेवासदन लक्ष्मी टाउनशिप, गाडरवारा में क्षेत्रीय विधायक एवं स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आवेदन के माध्यम से रखी गईं समस्याएं

गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं शहर से पहुंचे नागरिकों ने मंत्री उदय प्रताप सिंह के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं रखीं। मंत्री ने मौके पर ही कई मामलों में समाधान कराया, जबकि शेष प्रकरणों में अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

विकास कार्यों की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों से चर्चा

जनसुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की।
उन्होंने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से क्षेत्रीय आवश्यकताओं, योजनाओं की प्रगति और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की।

बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व नागरिक रहे मौजूद

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!