मध्य प्रदेश

Gadarwara News:नगरपालिका अध्यक्ष पं शिवाकांत मिश्रा ने किया स्वागत और सम्मान 

Gadarwara News: नगर का गौरव भारतीय वायुसेना में सेवा दे रहें लेफ्टिनेंट शिवम सेठ,जब भारतीय सेना की बात जुबान पर आती हैं तो सीना ,मन, गर्व और गौरव से चौड़ा हर भारतीय का हो जाता हैं,जब जंग में दुश्मनों को हमारी भारतीय सेना मुंहतोड जबाब देती हैं और दुश्मनों को घर में घुसकर मार गिराते हैं तो हर भारतीय का सीना 56 इंच से ज्यादा चौड़ा हो जाता हैं।

गाडरवारा नगर में प्रतिभाओं की, मेहनत और अपनी लगन निष्ठा से सफलता की कहानी लिखने वालों की कमी नही हैं, नगर क्षेत्र हो या नरसिंहपुर जिले का प्रदेश और देश में नाम रोशन कर हमें गौरवान्वित करने वालें जाबाज भारतीय सिपाही जब राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर देश के लिए सेवा देने में भूमिका निभा रहें आज चर्चा उस नौजवान भारतीय वायुसेना में कार्यरत पलोड़ कालोनी निवासी गुप्ता परिवार में जन्में लेफ्टिनेंट शिवम सेठ की हैं जो वर्तमान में भारतीय वायुसेना कच्छ में राष्ट्र सेवा में समर्पित हैं ।

 

आज नगरपालिका के अध्यक्ष पं शिवाकांत मिश्रा जी ने नगरपालिका में लेफ्टिनेंट शिवम सेठ और उनके पिता का सम्मान और स्वागत कर कहा की शिवम सेठ हमारे नगर के लिए गौरव हैं जो अपने पिता के राष्ट्र प्रथम की भावना के विचारों को प्रथम स्थान में रखकर देश लिए समर्पित होकर भारतीय वायु सेना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करतें हुए सेवाएं दे रहें,लेफ्टिनेंट के पद पर होना और भारत के महत्वपूर्ण मिशनों में अपनी भूमिका देना और सफलता पूर्वक भारत का पूरी दुनिया में डंका बजाना और ऐसें मिशनों का हिस्सा बनना ही अपने आप में और हम लोगों को गौरवान्वित और गौरवशाली होने का अनुभव कराता हैं, आपको बता दे की शिवम सेठ भारतीय वायुसेना में स्वदेशी विमान तेजस में कार्यरत है और वह भारतीय वायुसेना में अपनी बड़ी टीम को लीड करते हैं उनके साथ बड़े ऑपरेशनों में काम करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दें रहें,आज हमें ऐसें नौजवानों जो राष्ट्र के लिए भारतीय सेना में शामिल हैं और अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए हम नागरिकों को सुरक्षित जीवन दे रहें हर भारतीय हमारी सेना पर गर्व महसूस करता हैं ।

लेफ्टिनेंट शिवम सेठ ने कहाँ की आज भारत आने वाले दशकों की नींव मजबूत कर रहा है,भारत जैसे देश को किसी पर निर्भर रहना अब मंजूर नहीं है, इसलिए भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा,दुश्मनों को मुंहतोड जबाब देने के लिए हम हमेशा तैयार रहते हैं भारतीय सेना दुश्मनों को हर कड़ा जबाब देने में पूरी तरह हर समय तैयार रहती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!