गाडरवारा: बसंत पंचमी पर निकलेगी माँ नर्मदा चुनरी मनोरथ यात्रा, 23 जनवरी को छिड़ाव घाट से होगी शुरुआत
माँ नर्मदा जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों को दिया गया सपरिवार आमंत्रण

गाडरवारा। माँ नर्मदा जी के पावन जन्मोत्सव एवं बसंत पंचमी महापर्व के शुभ अवसर पर आगामी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को माँ नर्मदा चुनरी मनोरथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा दोपहर 2 बजे माँ नर्मदा मंदिर छिड़ाव घाट से प्रारंभ होगी, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों द्वारा समस्त माँ नर्मदा भक्तों को अपने ईष्ट-मित्रों एवं परिवारजनों सहित यात्रा में सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण दिया गया है। यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक मानी जा रही है।
नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी यात्रा
माँ नर्मदा चुनरी मनोरथ यात्रा
छिड़ाव घाट स्थित माँ नर्मदा मंदिर से प्रारंभ होकर
चौकी, चॉवड़ी, महावीर भवन, शिवालय चौक, सब्जी मंडी, जवाहर गंज, झंडा चौक
होते हुए
माँ नर्मदा मंदिर, चौकी मोहल्ला पर संपन्न होगी।
पूरे मार्ग में भक्तजन भजन-कीर्तन, जयघोष और चुनरी अर्पण के साथ माँ नर्मदा की आराधना करेंगे। आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक
आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम है। माँ नर्मदा की चुनरी मनोरथ यात्रा में भाग लेकर श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे और नगर में आध्यात्मिक वातावरण का सृजन होगा।







