गाडरवारा ब्रेकिंग न्यूज़: रेलवे ट्रैक पर मिला 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव, जीआरपी ने जारी की सूचना

गाडरवारा। जीआरपी थाना गाडरवारा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना क्षेत्र के मार्ग क्रमांक 71/25 (धारा 194 बी एन एस एस) अंतर्गत विपटपुरा गेट, किलोमीटर 905/18 डाउन मेल लाइन पर एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 35 वर्ष) का शव बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने संभावना जताई है कि मृतक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मारा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पहचान होने तक शासकीय चिकित्सालय नरसिंहपुर की मर्चुरी कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
जीआरपी ने कहा है कि —
“यदि कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान करता हो या इससे संबंधित कोई जानकारी रखता हो, तो कृपया तत्काल संपर्क करें।”
📞 संपर्क नंबर: 7049151205
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मृतक की पहचान कराने में सहयोग करें, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।







