मध्य प्रदेश

गाडरवारा: गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस करेगी विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण

गाडरवारा में 26 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जीतू पटवारी का संदेश व जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल की उपस्थिति रहेगी।

गाडरवारा।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल की विशेष उपस्थिति रहेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के सभी सम्मानित पूर्व विधायकगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति कांग्रेस, सेवादल, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया कांग्रेस एवं समस्त ब्लॉकों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इस राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता की अपील की है।

ध्वजारोहण कार्यक्रम का समय व स्थान

  • हृदय स्थल झंडा चौक – सुबह 8:15 बजे
  • बजरिया – सुबह 8:25 बजे
  • मस्जिद के पास – सुबह 8:35 बजे
  • पुरानी गल्ला मंडी – सुबह 8:45 बजे
  • शक्ति चौक – सुबह 9:00 बजे

कार्यक्रम के अंत में शक्ति चौक पर तिरंगे को सलामी दी जाएगी।

निवेदक:
सतीश सैनी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, गाडरवारा

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!