मध्य प्रदेश

गाडरवारा अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: हिमांशु दुबे अध्यक्ष निर्वाचित, नई कार्यकारिणी का गठन

गाडरवारा।
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा अधिवक्ता संघ के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सहज वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही हिमांशु दुबे को अधिवक्ता संघ का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

उपाध्यक्ष से लेकर कोषाध्यक्ष तक नई टीम चुनी गई

चुनाव प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर अधिवक्ताओं ने विश्वास जताते हुए नई कार्यकारिणी का चयन किया।

  • उपाध्यक्ष: शंभुनाथ सराठे
  • सचिव: सुनील गूजर
  • सहसचिव: शुभम श्रीवास्तव
  • कोषाध्यक्ष: रीतेश अग्रवाल (कौडियां)

सभी पदों पर निर्वाचन सहज, सरल और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत, बधाइयों का तांता

चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूर्व पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमालाएं पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के यशस्वी कार्यकाल की कामना की।

नगरभर से मिली शुभकामनाएं

गाडरवारा नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं पत्रकारों ने भी नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से रक्षा करेगी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!