मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
गोची तरुंडा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच—35 पाए गए मोतियाबिंद ग्रस्त
गोची तरुंडा में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच शिविर आयोजित। 101 मरीजों की जांच, 35 मोतियाबिंद ग्रस्त मरीज 4 दिसंबर को फ्री ऑपरेशन के लिए भेजे जाएंगे।

संवाददाता सनी लालवानी
गोची तरुंडा/इटारसी। मां नर्मदा एजुकेशन सोसायटी एवं बाबा गोदड़ीवाला धाम इटारसी के सहयोग से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा शुक्रवार, 28 नवंबर को उप–स्वास्थ्य केंद्र गोची तरुंडा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 101 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 35 मरीज मोतियाबिंद से ग्रस्त पाए गए।
इन 35 मरीजों को आगामी 4 दिसंबर, गुरुवार को विशेष बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, बैरागढ़ ले जाया जाएगा। अस्पताल द्वारा मरीजों के लिए आना-जाना, ठहरना, भोजन, ऑपरेशन, लेंस और दवाइयां पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।
शिविर के सफल आयोजन में दीपक हरिनारायण अग्रवाल, सिस्टर धुर्वे, सौरभ डोंगरे, सनमुखदास सनी चेलानी, सुमित सेन और राधिका तिलोतिया का विशेष सहयोग रहा।







