संगठन सृजन अभियान के तहत गाडरवाड़ा में वार्ड समितियों का गठन

गाडरवाड़ा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवाड़ा अध्यक्ष सतीश सैनी के नेतृत्व में आजाद मंडलम क्षेत्र में वार्ड समितियों का गठन किया गया।
भामा, रानी लक्ष्मीबाई एवं हनुमान वार्ड में आयोजित बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में समिति गठन की प्रक्रिया पूर्ण हुई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी बसंत डागा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अनीता जायसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उमेश नीरस, केंद्र राजपूत, रविशेखर जायसवाल, अभिनव ढिमोले, शिवकुमार नीखरा, प्रकाश चौरसिया, धर्मेंद्र खजांची, राजेश नीरस, रूपेश राय, अशोक मंगलानी, पूर्व मंडलम अध्यक्ष संदीप कौरव, मंडलम अध्यक्ष मोनू झिरा, संजय कौरव, कमलेश सेन, कैलाश, गिरीश गुप्ता, लालमन कौरव, तिलक चौहान, अभिषेक शर्मा, डी.एस. कौरव, विनोद कौरव, गोपाल पुरी, अखिलेश गुप्ता एवं रफीक खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई।







