मध्य प्रदेश

करेली में फागुन एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्याम दरबार में सजी भव्य होली

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली। तुलसी नगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में फागुन शुक्ल एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में आयोजित फागुन महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्याम नाम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का आयोजन करेली श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया। समिति के सदस्यों और नगरवासियों के सहयोग से श्याम दरबार में भव्य कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार फागुन शुक्ल एकादशी के दिन वीर बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश अर्पित किया था। उनकी अतुलनीय भक्ति से प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने उन्हें कलयुग में “हारे का सहारा” बनने का वरदान दिया। इसी कारण खाटू श्याम जी को शीश के दानी के रूप में पूजा जाता है।

संध्या 8:30 बजे महामंगल आरती संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर आराधना की। इस अवसर पर भोपाल से आए भजन गायक अमन मालवीय, झांसी की निहारिका ठाकुर तथा जबलपुर की दीपिका चौरसिया ने अपने सुमधुर भजनों से कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, रंग-गुलाल और इत्रों के साथ होली खेली तथा छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण किया। पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और प्रेम से सराबोर दिखाई दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!