मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

आदर्श स्कूल गाडरवारा में पांच दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम संपन्न

विद्यार्थियों को मिले करियर विकल्पों की जानकारी, आत्मनिर्भर बनने की मिली प्रेरणा

गाडरवारा। शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गाडरवारा में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित पांच दिवसीय करियर काउंसलिंग एवं करियर मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना रहा।

इस दौरान विद्यार्थियों को करियर जागरूकता, विभिन्न संकायों का चयन, छोटे-बड़े करियर विकल्पों तथा स्थानीय उद्योगों व रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

करियर मेले में आमंत्रित अतिथियों ने अलग-अलग दिनों में विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा किए। प्रमुख अतिथियों में—

  • प्रमोद कुमार चौकसे (दाल मिल, गाडरवारा)
  • देवेंद्र विश्वकर्मा (ट्रेनिंग ऑफिसर, आईटीआई गाडरवारा)
  • पुष्पराज पटेल (टी.ओ.)
  • ऋषिराज ममार (प्रबंधक, शुगर मिल कोड़िया)
  • संतोष शर्मा (डेयरी संचालक)
  • ऋषिराज कुशवाहा (करियर काउंसलर, विकासखंड शिक्षा कार्यालय साईंखेड़ा)

ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने चुने हुए क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

आत्मनिर्भरता पर दिया गया विशेष जोर

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि सभी को नौकरी के अवसर मिलना संभव नहीं होता, इसलिए सम्मानजनक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए छोटे-बड़े वैकल्पिक करियर विकल्पों को अपनाना भी जरूरी है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए करियर विकल्पों से संबंधित जानकारी के लिंक व्हाट्सएप ग्रुप में भी साझा किए गए

टीमवर्क से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में ओजस मालवीय, आकाश भिलावे, अखिल सोनी तथा नोडल प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्राचार्य श्री एस. के. मिश्रा के मार्गदर्शन में यह पांच दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!