मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महिला महासभा का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, 6 राज्यों से 125 से अधिक महिलाओं की भागीदारी

भोपाल में अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महिला महासभा का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, 6 राज्यों से 125 महिलाओं की भागीदारी, नारी सशक्तिकरण पर जोर।

संवाददाता अवधेश चौकसे

भोपाल।
अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महिला महासभा का प्रथम राष्ट्रीय महिला अधिवेशन विगत दिवस वाल्मी सेंटर, कलियासोत, कोलार, भोपाल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में देश के 6 राज्यों से लगभग 125 महिलाओं ने सहभागिता कर संगठन की मजबूती और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री उमा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन उपस्थित रहीं। विशेष अतिथियों में विपिन कुमार वर्मा (डेविड) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा एवं विधायक एटा, जालम सिंह पटेल पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष महासभा, कोक सिंह नरवरिया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महासभा, हरपल लोधा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जितेंद्र लोधी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, रघुवीर सिंह लोधा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महासभा, देवेन्द्र पटेल (गुड्डू भैया, हिरनपुर) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

महिला नेतृत्व की सशक्त उपस्थिति

कार्यक्रम में श्रीमती लोधी कांति पटेल (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष), श्रीमती अनीता राजपूत (राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष), श्रीमती चंद्रेश सुरेश राजपूत (राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य, भोपाल), श्रीमती फलिद जी सहित महिला महासभा की समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहीं।

नारी सशक्तिकरण पर सारगर्भित वक्तव्य

अधिवेशन के दौरान वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण, समाज सेवा, शिक्षा, रोजगार, महिला स्वावलंबन तथा संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर सारगर्भित एवं प्रेरणादायक विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और नेतृत्वकारी भूमिका में लाया जा सकता है।

अधिवेशन ने न केवल महिला महासभा को नई दिशा प्रदान की, बल्कि उपस्थित महिलाओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और संगठनात्मक मजबूती का संचार भी किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!