मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

कायाकल्प अभियान का सालीचौका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का फायनल असेसमेंट किया गया

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कायाकल्प अभियान का फाइनल असेसमेंट श्रीमती सुमन सनोदिया जिला क्वालिटी मैनेजर जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा द्वारा सालीचौका अस्पताल का किया गया। इस असेसमेंट का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की स्वच्छता सेवाओं की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे का मूल्यांकन करना है।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती सनोदिया ने स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई बायो मेडिकल बेस्ट मैनेजमेंट लेबर रूम की व्यवस्था दवाओं की रखरखाव वह उपलब्धता, अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच, हर्बल गार्डन का सौंदर्यकरण कायाकल्प मानको के अनुरूप अस्पताल परिसर में किए गए प्रयासों को देखा। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सनोदिया ने उपस्थित पैरामेडिकल स्टाफ से संवाद कर आवश्यक जानकारी ली। इन्होंने निरीक्षण के दौरान हर्बल गार्डन विकसित किए जाने के प्रयास की सराहन। की। अपने स्टाफ द्वारा कायाकल्प मानक के अनुरूप फाइलों के रखरखाव को उत्तम बताया। इन्होंने खामियों के सुधार हेतु सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर संस्था के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल पटेल, डॉ निखिल सिंगोटिया, डॉ कंचन गुप्ता, नेत्र चिकित्सा सहायक वीरेंद्र खत्री,नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती रीता खत्री, मोनिका खोबरागड़े, बबली वर्मा, रागिनी पटेल, ललित वर्मा, मंजू गोटिया, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक कैलाश चौधरी, रितेश तिवारी, अमित नेमा फार्मासिस्ट पवन मेहरा, आनंद तिवारी, गोविंद राजपूत, अरविंद कुमार, आरके वर्मा, अनिल ठाकुर, राहुल लोधी वह समस्त आउटसोर्स स्टाफ उपस्थित था जिन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!