Viral Newsक्राइममध्य प्रदेश

थाने में दो महिलाओं के बीच मारपीट—पति-पत्नी और ‘वो’ के आरोपों से पुलिस भी दंग

उज्जैन के माधव नगर थाने में पति-पत्नी और ‘वो’ के आरोपों को लेकर दो महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हुआ, पुलिस जांच में जुटी।

उज्जैन।
मध्य प्रदेश के उज्जैन के माधव नगर थाना परिसर में शनिवार को एक ऐसा विवाद सामने आया जिसने पुलिसकर्मियों को भी हैरान कर दिया। पति-पत्नी और ‘वो’ के आरोपों में उलझीं दो महिलाओं के बीच थाने में ही कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई हो गई। पूरा मामला कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

थाने में पूछताछ के दौरान भिड़ीं महिलाएं

जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों पक्षों को पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद और अवैध संबंधों के आरोपों को लेकर पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इस दौरान ज्योतिनगर निवासी हेमर (उर्फ हेमंत नागर) की पत्नी संगीता मीडिया के सामने प्रिया पर उसके पति से अवैध संबंध होने का आरोप लगा रही थी।
संगीत की बात पूरी होते ही प्रिया आपा खो बैठी और थाने में ही संगीता पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग करना पड़ा।

पति-पत्नी और ‘वो’—आरोपों की लंबी सूची

विद्युत कंपनी में कार्यरत हेमंत नागर ने अपनी पत्नी प्रिया और फार्मा कंपनी के मैनेजर मनीष पांचाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि दोनों के बीच अवैध संबंध हैं और दोनों मिलकर उनकी हत्या तक कर सकते हैं। इसी शिकायत पर प्रिया और मनीष को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

लेकिन थाने पहुंचते ही मनीष ने हेमंत पर गंभीर आरोप लगा दिए। मनीष का कहना है कि हेमंत की उसकी पत्नी संगीता से नजदीकियां हैं और वह उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता है। इसी कारण उसने हेमंत को अपने घर आने से मना कर दिया था।

संगीता ने भी लगाए गंभीर आरोप

संगीता ने भी मनीष और प्रिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष के प्रिया सहित कई महिलाओं से संबंध हैं और इसी वजह से वह वर्ष 2019 में उसे और बेटी को छोड़कर चला गया था। संगीता का कहना है कि जब उसने सच सामने रखना शुरू किया तो प्रिया ने थाने में ही उस पर हमला कर दिया।

पुलिस जांच जारी

थाने में हुई इस मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर भी कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!