मध्य प्रदेश

नगर परिषद की महिला कर्मचारी ने छोड़ा सुसाइड नोट, साथी कर्मचारी संग हुई थी लापता; कुएँ में मिले दोनों के शव

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता बैतूल

बैतूल। नगर परिषद बैतूल बाजार की दो कर्मचारी—एक महिला और एक युवक—मंगलवार रात से लापता थे। दोनों का शव बुधवार सुबह ग्राम बयावाड़ी के पास एक कुएँ से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं।

मृत महिला कर्मचारी रजनी पति शेखर डुंडेले (50), निवासी शिवाजी वार्ड, नगर परिषद की आवक-जावक शाखा में पदस्थ थीं। वह मंगलवार रात घर से निकलीं और घर में एक सुसाइड नोट छोड़ गईं, जिसमें उन्होंने नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों पर मानसिक प्रताड़ना और बदनामी का आरोप लिखा था।

उनके साथ निकले सहकर्मी मिथुन पिता श्रवण पवार, निवासी जवाहर वार्ड, वाटर सप्लाई विभाग में कार्यरत थे।

सीसीटीवी में दोनों साथ दिखे

मंगलवार रात लगभग 7:45 बजे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें रजनी अपने घर से निकलकर मिथुन की बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और परिजन व पुलिस को उनकी कोई जानकारी नहीं मिली।

रात को मिला सुसाइड नोट, मोबाइल घर पर छोड़ा

जब रजनी देर रात तक घर नहीं लौटीं, तो उनकी बेटी और मोहल्ले वालों ने घर का ताला तोड़ा। अंदर रजनी का मोबाइल और एक सुसाइड नोट मिला। नोट में उन्होंने कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।

मोबाइल लोकेशन से खुला राज

बैतूल बाजार पुलिस ने रात में ही मिथुन के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया। लोकेशन ग्राम बयावाड़ी में उसके खेत के पास की मिली।

नगर परिषद बैतूल

जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो रास्ते में मिथुन की पल्सर बाइक खड़ी मिली, और कुएँ के पास दोनों की चप्पलें, मिथुन का मोबाइल और पर्स पड़ा मिला था।

कुएँ में मिला महिला का शव, मोटर में फंसा था युवक

रात करीब 1 बजे पुलिस को कुएँ में महिला का शव दिखाई दिया

बुधवार सुबह SDRF टीम को बुलाकर महिला का शव बाहर निकाला गया।
जब युवक की तलाश की गई तो वह कुएँ की पानी मोटर में नीचे फंसा मिला, जिसे निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रारंभिक अनुमान — रजनी पहले कूदी, बचाने में मिथुन की भी मौत

नगर परिषद बैतूल

पुलिस के अनुसार यह आशंका जताई जा रही है कि—

  • मिथुन, रजनी को अपने खेत ले गया
  • वहाँ दोनों के बीच किसी बात पर चर्चा या विवाद हुआ
  • रजनी ने कुएँ में छलांग लगा दी
  • मिथुन ने उसे बचाने के लिए अपना मोबाइल-पर्स किनारे रखकर छलांग लगाई
  • दोनों की मौत हो गई

हालाँकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जाँच के बाद ही सत्य स्पष्ट होगा।

एसडीओपी पहुँचे मौके पर, जाँच जारी

एसडीओपी सुनील लाटा ने बताया—

“नगर परिषद की महिला कर्मचारी और युवक रात से गायब थे। लोकेशन के आधार पर खोज की गई और दोनों के शव कुएँ में मिले हैं। मामला गंभीर है, मार्ग (मर्ग) कायम कर लिया गया है और जाँच जारी है।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!