मध्य प्रदेश

यूरिया खाद की किल्लत से भड़के किसान, सालीचौका में लगाया रोड जाम

किसानों ने लगाया आरोप – ब्लैक में बिक रहा यूरिया, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका (नरसिंहपुर)।
क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी कमी से नाराज़ किसानों का सब्र आखिर टूट गया। मंगलवार को सालीचौका, बसुरिया, बारहा बड़ा एनटीपीसी रोड पर किसानों ने जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से वे खाद के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें यूरिया नहीं मिल पा रहा।

किसानों की पीड़ा

किसानों ने बताया कि सुबह से शाम तक वेयरहाउस और खाद दुकानों के चक्कर लगाने के बावजूद यूरिया नहीं मिल रहा। कई किसान भूखे-प्यासे लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगती है।

यूरिया खाद Janta express

ब्लैक में बिक रहा यूरिया का आरोप

आक्रोशित किसानों ने आरोप लगाया कि बाजार में यूरिया 300 से 500 रुपये तक ब्लैक में बेचा जा रहा है
उन्होंने कहा कि वेयरहाउस डांग, सालीचौका में किसानों को खाद की बोरी देने के बजाय व्यापारियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आम किसान परेशान हैं।

किसानों का सवाल

किसानों ने सवाल उठाया —

“जब सरकार कहती है कि पर्याप्त खाद उपलब्ध है, तो फिर हमें क्यों नहीं मिल रहा? प्रशासन और जनप्रतिनिधि आखिर किसानों की समस्या पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे?”

प्रशासन और नेताओं पर आक्रोश

किसानों का कहना है कि अब तक कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि हालात का जायजा लेने नहीं पहुंचा है।
उनका कहना है कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!