मध्य प्रदेश

सालीचौका में किसान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जैविक खेती पर दिया गया जोर

Salichauka News: सालीचौका में ब्रह्माकुमारी केंद्र पर किसान दिवस मनाया गया। जैविक खेती, धरती संरक्षण और प्राकृतिक कृषि पर किसानों को किया गया जागरूक।

संवाददाता अवधेश चौकसे

Salichauka News: सालीचौका (नरसिंहपुर)। गत दिवस ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सालीचौका केंद्र पर राष्ट्रीय किसान दिवस दीप प्रज्वलन एवं परमात्मा स्मृति के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं किसान बंधु उपस्थित रहे, जो वर्तमान समय में जैविक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

धरती माता को बचाने का संकल्प

इस अवसर पर गोलू गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी धरती माता की रक्षा के लिए खेती में कीटनाशक दवाइयों का उपयोग कम कर रहे हैं और भविष्य में इसे पूरी तरह बंद करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि वे धीरे-धीरे परंपरागत और प्राकृतिक खेती को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

धरती मां की सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य : बीके साधना दीदी

ब्रह्माकुमारी केंद्र की बीके साधना दीदी ने किसान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धरती मां को सुरक्षित रखना हम सभी पुत्रों का फर्ज है। यदि हम समय रहते जागरूक नहीं हुए, तो भूमि बंजर होती चली जाएगी। उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया कि वे मिलकर अपनी भूमि, पर्यावरण और स्वास्थ्य की रक्षा करें।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भोग वितरण

कार्यक्रम के दौरान नृत्य के माध्यम से ईश्वर का स्मरण किया गया। अतिथियों का तिलक व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया। अंत में परमात्मा को अर्पित भोग का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!